फिरोजाबाद: अरांव रोड पर पलटा ट्रैक्टर, लगी भीषण आग — युवक की दर्दनाक मौत
आलू की खुदाई कर लौटते समय हुआ हादसा, आग में झुलसकर ओमबीर की मौत; पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद: अरांव रोड पर पलटा ट्रैक्टर, लगी भीषण आग — युवक की दर्दनाक मौत
आलू की खुदाई कर लौटते समय हुआ हादसा, आग में झुलसकर ओमबीर की मौत; पुलिस जांच में जुटी
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। अरांव रोड स्थित बलबीर कोल्ड स्टोरेज के पास करीब 4 बजे आलू की खुदाई कर लौट रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर में भीषण आग लग गई।
इस घटना में ट्रैक्टर सवार ओमबीर नामक युवक आग की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक नगला महाराम गांव का निवासी था।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो बेहद विचलित करने वाला बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
मृतक के भाई ने बताया कि हादसा अचानक हुआ और आग इतनी तेजी से फैली कि बचाव का मौका नहीं मिल सका।




