फिरोजाबाद: एसएसपी आदित्य लांग्हे का थाना दक्षिण में औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश
महिला हेल्पडेस्क से लेकर सीसीटीएनएस तक की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और अपराध नियंत्रण पर जोर

फिरोजाबाद: एसएसपी आदित्य लांग्हे का थाना दक्षिण में औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश
महिला हेल्पडेस्क से लेकर सीसीटीएनएस तक की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और अपराध नियंत्रण पर जोर
खबर
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने 3 अप्रैल 2026 को थाना दक्षिण का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, जनसुनवाई रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर और त्यौहार रजिस्टर समेत सीसीटीएनएस प्रणाली के तहत संचालित कार्यों की गहन समीक्षा की।
एसएसपी ने यक्ष ऐप, आईजीआरएस, यूपी कॉप और महिला अपराधों से संबंधित प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, थाने की साफ-सफाई बनाए रखने और लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने पर विशेष जोर दिया।
इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी गश्त व्यवस्था लागू करने और आमजन की शिकायतों पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने प्रमुख स्थानों पर बैरिकेटिंग कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग अभियान चलाने के भी निर्देश दिए, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।



