क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

भैंस के प्लॉट में जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर हुआ पथराव

मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर

भैंस के प्लॉट में जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर हुआ पथराव

मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में भैंस के पड़ोसी के प्लॉट में चले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट और पथराव का रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया गया है कि गांव सिकंदरपुर निवासी राकेश पुत्र लाल सिंह की भैंस पड़ोसी प्रमोद कुमार के प्लॉट में चली गई थी। आरोप है कि भैंस के प्लॉट में जाने के दौरान वहां बनी दीवार की कुछ ईंटें उखड़ गईं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

Oplus_16908288

राकेश पक्ष का आरोप है कि कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और प्रमोद पक्ष की ओर से मारपीट व पथराव किया गया। घटना में दोनों पक्षों के कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों का सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उपचार कराया जा रहा है।

Oplus_16908288

वहीं, मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो और मौके से मिली जानकारी के आधार पर घटना के कारणों तथा पूरे विवाद की पड़ताल कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना में शामिल लोगों और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Pink City Times | PCT News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!