टूण्डला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्कर समेत लूटकांड के 3 आरोपी गिरफ्तार
2.449 किलो गांजा, लूटा गया मोबाइल, नकदी, तमंचा-कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

टूण्डला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्कर समेत लूटकांड के 3 आरोपी गिरफ्तार

2.449 किलो गांजा, लूटा गया मोबाइल, नकदी, तमंचा-कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

फिरोजाबाद/टूण्डला। थाना टूण्डला पुलिस ने मादक पदार्थों और आपराधिक घटनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं 8 अगस्त को हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी और दो बाल अपचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी, अवैध तमंचा-कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
2 किलो 449 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
थाना टूण्डला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर काशीराम कॉलोनी के पास चेकिंग के दौरान अंकित कुमार (22 वर्ष) पुत्र सुजीत कुमार, निवासी अमर दास बगीची के पास पीली टंकी, श्याम विहार कॉलोनी, थाना ट्रांस यमुना, जनपद आगरा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 2 किलो 449 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। मामले में थाना टूण्डला पर मु0अ0सं0 389/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार अंकित के खिलाफ आगरा के विभिन्न थानों में पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
8 अगस्त की लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई में थाना टूण्डला पुलिस ने 8 अगस्त 2026 को हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर, राजस्थान निवासी पृथ्वीराज मीना ने थाना टूण्डला में तहरीर देकर बताया था कि तीन मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने मारपीट कर उनका OnePlus Nord CE 2 मोबाइल फोन और 2,500 रुपये जबरन छीन लिए थे।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए लक्की (22 वर्ष) पुत्र जालिम सिंह, निवासी गली नंबर-1, सती नगर, श्याम विहार कॉलोनी, थाना ट्रांस यमुना, आगरा तथा दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया OnePlus मोबाइल फोन, 1,500 रुपये नकद, 315 बोर का अवैध देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या UP80 HY 9444 बरामद की है।
इस मामले में थाना टूण्डला पर मु0अ0सं0 374/2026, धारा 115(2), 309(4), 317(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस टीम की कार्रवाई
दोनों मामलों की कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह के नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा की गई। टीम में उपनिरीक्षक जतिन पाल, सचिन कुमार/सचिन राठी, विजय चौधरी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल पूरन सिंह, कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार और कांस्टेबल अंकित कुमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Pink City Times | PCT News
फिरोजाबाद की स्थानीय और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिए।




