Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस की ‘बुद्धि शुद्धि पदयात्रा’, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

गांधी पार्क से बड़े हनुमान मंदिर तक निकाली पदयात्रा, हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस की ‘बुद्धि शुद्धि पदयात्रा’, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

 

गांधी पार्क से बड़े हनुमान मंदिर तक निकाली पदयात्रा, हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध

फिरोजाबाद। राम मंदिर में चंदा और चढ़ावे की चोरी की घटना के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में ‘बुद्धि शुद्धि पदयात्रा’ निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को सद्बुद्धि मिलने की कामना करते हुए घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।

पदयात्रा की शुरुआत गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क चौराहा, सेंटर चौराहा, बर्फखाना, डाकखाना चौराहा और एसआरके महाविद्यालय मार्ग से होते हुए बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे।

बड़े हनुमान मंदिर में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि राम मंदिर से चंदा और चढ़ावे की चोरी की घटना ने करोड़ों रामभक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे कृत्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

पदयात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया और घटना के विरोध में एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!