Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

विद्यालयों में ‘एमडीएम कोर्ट’ निर्माण तेज, बच्चों को मिलेगा स्वच्छ भोजन का बेहतर वातावरण

जिलाधिकारी के निर्देश पर युद्ध स्तर पर काम जारी, ग्राम पंचायत व एसएमसी फंड से हो रहा निर्माण

विद्यालयों में ‘एमडीएम कोर्ट’ निर्माण तेज, बच्चों को मिलेगा स्वच्छ भोजन का बेहतर वातावरण

जिलाधिकारी के निर्देश पर युद्ध स्तर पर काम जारी, ग्राम पंचायत व एसएमसी फंड से हो रहा निर्माण

खबर:
जनपद के परिषदीय विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत ‘मिड डे मील (एमडीएम) कोर्ट’ का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में यह कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण में भोजन उपलब्ध कराना है।
जिलाधिकारी ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उनके विजन को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ जुटा हुआ है। एमडीएम कोर्ट का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे विद्यालयों के आधारभूत ढांचे में सकारात्मक बदलाव आएगा।
इस परियोजना के क्रियान्वयन में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की भूमिका अहम है। उनके कुशल पर्यवेक्षण में ग्राम पंचायत निधि और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) फंड का पारदर्शी तरीके से उपयोग करते हुए निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
वर्तमान में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में एमडीएम कोर्ट निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है, ताकि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
प्रशासन के इन प्रयासों से न केवल विद्यालयों की छवि बेहतर हो रही है, बल्कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर भी सकारात्मक माहौल तैयार हो रहा है। जल्द ही सभी विद्यालयों को इस सुविधा से संतृप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!