Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

सेवा संकल्प अभियान के तीसरे दिन उमरी गांव पहुंचे डीएम, जन चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

आयुष्मान कार्ड और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

सेवा संकल्प अभियान के तीसरे दिन उमरी गांव पहुंचे डीएम, जन चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

आयुष्मान कार्ड और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

फिरोजाबाद। “सेवा संकल्प अभियान” के तीसरे दिन जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा मदनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत उमरी में आयोजित जन चौपाल में पहुंचे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी सहित जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

जन चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने छह लाभार्थियों शंकर लाल, सतीश कुमार, शिवानी सुमन, सोनेलाल, लक्ष्मी देवी सहित अन्य को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना के पांच लाभार्थियों गीता रानी, ममता देवी, शीला देवी, संध्या देवी और सुषमा देवी को प्रमाण पत्र सौंपे गए।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 1918 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। वर्तमान में 141 पात्र लाभार्थियों की नई सूची तैयार की गई है।

जन चौपाल में ग्रामीणों ने कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे, खाद के गड्ढों पर कब्जा, नाली और खड़ंजा सहित विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

PCT News Digital

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!