Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में 23 और 24 सितंबर को लगेगा निःशुल्क रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर

जसराना और सिरसागंज में आयोजित होंगे रोजगार मेले, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि करेंगे अभ्यर्थियों का साक्षात्कार

Pink City Times | PCT News Digital

 

फिरोजाबाद में 23 और 24 सितंबर को लगेगा निःशुल्क रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर

 

जसराना और सिरसागंज में आयोजित होंगे रोजगार मेले, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि करेंगे अभ्यर्थियों का साक्षात्कार

 

फिरोजाबाद। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, फिरोजाबाद की ओर से दो स्थानों पर निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी खुशबू शाक्य ने सर्वसाधारण को इसकी जानकारी दी है।

 

पहला रोजगार मेला 23 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे लोक राष्ट्रीय महाविद्यालय, जसराना में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 24 सितंबर 2026 को आर्य गुरुकुल महाविद्यालय, सिरसागंज में रोजगार मेले का आयोजन होगा।

रोजगार मेले में देश और प्रदेश की विभिन्न कंपनियों के नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार के बाद कंपनियों की चयन प्रक्रिया के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

 

मेले में शामिल होने के लिए बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in तथा ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा।

अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपना पंजीयन कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र, फोटो/आईडी और रिज्यूम साथ लेकर पहुंचना आवश्यक होगा। रोजगार मेले में होने वाली चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्गव्यय भी देय नहीं होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बेरोजगार अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में शामिल होकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

 

PCT News Digital | Pink City Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!