रसूलपुर पुलिस ने 112 जुआ-सट्टा मामलों के माल का कराया निस्तारण
न्यायालय की अनुमति के बाद करीब 1.05 लाख रुपये कीमत के माल मुकदमाती का नियमानुसार विनष्टीकरण

रसूलपुर पुलिस ने 112 जुआ-सट्टा मामलों के माल का कराया निस्तारण
न्यायालय की अनुमति के बाद करीब 1.05 लाख रुपये कीमत के माल मुकदमाती का नियमानुसार विनष्टीकरण
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने जुआ और सट्टे से जुड़े 112 अभियोगों में बरामद माल मुकदमाती का न्यायालय के आदेश के बाद नियमानुसार निस्तारण एवं विनष्टीकरण कराया। इन मामलों में बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत करीब 1,05,355 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार निस्तारित किए गए माल में वर्ष 2006 से 2014 तक के 17 मामलों तथा वर्ष 2025 के 95 मामलों से संबंधित माल मुकदमाती शामिल था।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, फिरोजाबाद से निस्तारण की अनुमति प्राप्त होने के बाद क्षेत्राधिकारी नगर की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई कराई गई। पुलिस ने बताया कि निस्तारण की प्रक्रिया के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी भी कराई गई, जिसके बाद नियमानुसार माल का निस्तारण एवं विनष्टीकरण किया गया।
पुलिस के मुताबिक न्यायालय की अनुमति के बाद लंबित माल मुकदमाती के निस्तारण की कार्रवाई नियमानुसार पूरी की गई।




