डॉ. सोनम सेठ को श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में कीनोट एड्रेस का निमंत्रण
साब्रागम्वा विश्वविद्यालय में ‘प्रेमचंद की साहित्यिक यात्रा’ पर रखेंगी विचार, फिरोजाबाद के शिक्षा जगत में खुशी की लहर

डॉ. सोनम सेठ को श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में कीनोट एड्रेस का निमंत्रण
साब्रागम्वा विश्वविद्यालय में ‘प्रेमचंद की साहित्यिक यात्रा’ पर रखेंगी विचार, फिरोजाबाद के शिक्षा जगत में खुशी की लहर
फिरोजाबाद। जनपद के लिए गौरव का विषय है कि श्रीमती रेवती इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सोनम सेठ को श्रीलंका के प्रतिष्ठित साब्रागम्वा विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिंदी साहित्य से जुड़े विषय पर वक्तव्य देने का यह अवसर उनके साथ-साथ फिरोजाबाद के शिक्षा और साहित्य जगत के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
विश्वविद्यालय के भाषा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. चंपा एस. डी. सिल्विया की ओर से भेजे गए आमंत्रण पत्र के अनुसार सेमिनार का विषय “आधुनिकता के आख्यान: मार्टिन विक्रमासिंघे और मुंशी प्रेमचंद का तुलनात्मक अध्ययन” रखा गया है। इसी कार्यक्रम में डॉ. सोनम सेठ “प्रेमचंद की साहित्यिक यात्रा” विषय पर अपना कीनोट एड्रेस प्रस्तुत करेंगी।
अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 25 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से श्रीलंका के बेलिहुलोया स्थित फैकल्टी प्रिमाइसेस ऑफ सोशल साइंसेज एंड लैंग्वेजेस में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन साब्रागम्वा विश्वविद्यालय के भाषा विभाग, बस्ती स्थित स्व. मधुर नारायण मिश्रा अंतर्राष्ट्रीय हिंदी अनुसंधान केंद्र तथा टूरिज्म एंड हिस्टोरिकल एकेडमी ऑफ राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
डॉ. सोनम सेठ को अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किए जाने की जानकारी मिलने के बाद जिले के शिक्षाविदों, साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों में प्रसन्नता है। लोगों ने इसे फिरोजाबाद के लिए सम्मान की उपलब्धि बताते हुए डॉ. सोनम सेठ को शुभकामनाएं दी हैं।
PCT News Digital




