ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बाइक सवार गंभीर घायल
खैरगढ़ थाना क्षेत्र के ऐरनी सनोरा गांव के पास हुआ हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

फिरोजाबाद
ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बाइक सवार गंभीर घायल
खैरगढ़ थाना क्षेत्र के ऐरनी सनोरा गांव के पास हुआ हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया
फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के ऐरनी सनोरा गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से शिकोहाबाद स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
बताया गया है कि गांव कुड़ी निवासी कमलेश और विनोद बाइक से अबागढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ऐरनी सनोरा गांव के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिला संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।