Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

चारा काटने को लेकर विवाद में युवक की मौत, महिला गिरफ्तार

सिर में चोट लगने के बाद आगरा में इलाज के दौरान हुई थी मनमोहन की मौत, पुलिस ने चारपाई का पाया किया बरामद

PCT News | 9 सितंबर 2026

 

चारा काटने को लेकर विवाद में युवक की मौत, महिला गिरफ्तार

 

सिर में चोट लगने के बाद आगरा में इलाज के दौरान हुई थी मनमोहन की मौत, पुलिस ने चारपाई का पाया किया बरामद

 

फिरोजाबाद। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव लांघी खुर्द में चारा काटने की मशीन पर चारा काटने को लेकर हुआ विवाद गंभीर घटना में बदल गया। विवाद के दौरान मनमोहन के सिर में चोट लगी थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर थाना नगला सिंघी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित अभियुक्ता संगीता पत्नी इन्द्रेश, निवासी लांघी खुर्द को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने निशानदेही पर बरामद किया घटना में प्रयुक्त सामान

 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्ता की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी की चारपाई का पाया बरामद किया गया है। पुलिस ने अभियुक्ता के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

 

अभियुक्ता की गिरफ्तारी थाना नगला सिंघी पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष योगेश कुमार के नेतृत्व में की। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवल प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

PCT News | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!