Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

डायट में चला यातायात जागरूकता अभियान, शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ

फिरोजाबाद यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक, हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन पर दिया जोर

डायट में चला यातायात जागरूकता अभियान, शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ

फिरोजाबाद यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक, हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन पर दिया जोर

फिरोजाबाद, 8 सितंबर 2026।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), फिरोजाबाद में व्यापक यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं संस्थान के अन्य स्टाफ को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।

 

यातायात पुलिस टीम ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ को समझाया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि स्वयं और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन की सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है।

 

अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नाबालिगों को वाहन न चलाने देने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने और शराब का सेवन कर वाहन नहीं चलाने की अपील की गई।

इसके साथ ही गलत दिशा में वाहन न चलाने, ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतकों का पालन करने और पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देने के संबंध में भी जानकारी दी गई।

 

फिरोजाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें और सड़क पर अतिक्रमण न करें। पुलिस ने सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में आमजन से सहयोग की अपील की है।

 

PCT News | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!