Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

स्वच्छ वायु के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, निबंध प्रतियोगिता में दिव्या शर्मा प्रथम

शिवानी ने हासिल किया द्वितीय और लवली ने तृतीय स्थान, 11 छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार

फिरोजाबाद/7 सितम्बर/विशेष संवाददाता

 

स्वच्छ वायु के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, निबंध प्रतियोगिता में दिव्या शर्मा प्रथम

शिवानी ने हासिल किया द्वितीय और लवली ने तृतीय स्थान, 11 छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, फिरोजाबाद द्वारा कोमल फाउंडेशन के सहयोग से स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत “इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काइज” विषय पर जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन श्री गोपी श्याम इंटर कॉलेज, कौशल्या नगर, जलेसर रोड, फिरोजाबाद में किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को स्वच्छ वायु के महत्व, वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए स्वच्छ वायु और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत किए।

 

निबंध प्रतियोगिता में दिव्या शर्मा ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय तथा लवली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 11 छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, फिरोजाबाद के सहायक वैज्ञानिक अधिकारी एस.एस. चौहान ने कहा कि वायु प्रदूषण वर्तमान समय की गंभीर पर्यावरणीय चुनौती है। स्वच्छ वायु का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से पूरा नहीं हो सकता, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

 

के.के. सारस्वत ने कहा कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए जन-जागरूकता के साथ व्यवहार में बदलाव भी जरूरी है। कूड़ा न जलाना, अनावश्यक वाहनों के प्रयोग से बचना, पौधरोपण करना तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाना स्वच्छ वायु की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

 

कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं राज्य युवा पुरस्कार विजेता अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि बच्चों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना समय की आवश्यकता है। स्वच्छ वायु केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में श्री गोपी श्याम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्वेंद्र सिंह, प्रशासक मुकेश दीक्षित, चेतन दीक्षित, अर्चना शर्मा, कोमल फाउंडेशन की रेशमा कुशवाहा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छ वायु, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए अपने स्तर पर प्रभावी प्रयास करने का संकल्प लिया।

 

PCT News | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!