Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का फिरोजाबाद में शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प

2027 विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ने का ऐलान, राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने UGC Roll Back और सवर्ण आयोग की मांग उठाई

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का फिरोजाबाद में शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प

 

2027 विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ने का ऐलान, राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने UGC Roll Back और सवर्ण आयोग की मांग उठाई

 

फिरोजाबाद, 6 सितंबर 2026। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) की ओर से आशीर्वाद पैलेस, कोटला रोड पर विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश, मंडल, जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, युवा, मातृशक्ति एवं समर्थक शामिल हुए।

 

कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री (पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट) का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके साथ आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी महाराज, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य कविता तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामाशंकर पाण्डेय और प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

संगठन विस्तार को लेकर बनाई रणनीति

 

सम्मेलन में वक्ताओं ने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा प्रदेश के प्रत्येक जिले और विधानसभा स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विचार रखे। कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया गया।

सरकार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साधा निशाना

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने UGC Roll Back के मुद्दे पर सरकार से गंभीरता से विचार करने की मांग की। उन्होंने सवर्ण समाज के लिए प्रभावी आयोग के गठन की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा जनता के अधिकारों, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा।

2027 का विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ने का ऐलान

 

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा 2027 का विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाना है।

युवा संत सुशील जी महाराज ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा संत अंतर्राष्ट्रीय श्री सुशील जी महाराज, वृंदावन धाम ने की। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व और सनातन राष्ट्र की आत्मा हैं और सनातन की मजबूती के साथ राष्ट्र भी मजबूत होगा।

महिला सुरक्षा, किसान और व्यापारी मुद्दों पर भी चर्चा

 

कविता तिवारी ने महिला सुरक्षा और नारी सम्मान से जुड़े मुद्दे उठाए। प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी ने संगठन विस्तार पर विचार रखे, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष रामाशंकर पाण्डेय ने व्यापारियों और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

 

युवा कवि विष्णु उपाध्याय ने ओजपूर्ण कविताओं से कार्यक्रम में उत्साह भरा। अंतर्राष्ट्रीय कवि लटूरी लट्ठवरिष्ठ ने भी काव्य प्रस्तुति दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश उपाध्याय ने R.A.M. को सर्व समाज के अधिकारों की आवाज बताया।

सौरभ लहरी ने 100 से अधिक समर्थकों के साथ थामा R.A.M. का दामन

 

युवा नेता एवं समाजसेवी सौरभ लहरी ने 100 से अधिक समर्थकों के साथ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। संगठन पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सौरभ लहरी ने संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

 

जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप शर्मा ने जताया आभार

 

कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति और युवाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले में संगठन का कार्य न्यायसंगत तरीके से किया जाएगा और सभी जातियों को साथ लेकर समानता की राजनीति को आगे बढ़ाया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि संगठन की लड़ाई सामान्य वर्ग के अधिकारों के साथ-साथ समान कानून, समान स्वास्थ्य, समान शिक्षा और समान कृषि नीति जैसे मुद्दों को लेकर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक मजबूत करने का आह्वान किया।

 

सम्मेलन में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी रही।

 

PCT News | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!