Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

बारिश में भीगते मिले गोवंश के बच्चे, डीएम ने लगाई फटकार

कान्हा गौशाला के निरीक्षण में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

बारिश में भीगते मिले गोवंश के बच्चे, डीएम ने लगाई फटकार

 

कान्हा गौशाला के निरीक्षण में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी एवं सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे के साथ ककरऊ कोटी स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंशों के रख-रखाव, खानपान और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान गोवंश के छोटे-छोटे बच्चे बारिश में भीगते हुए मिले। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित केयरटेकर और सेनेटरी इंस्पेक्टर को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी परिस्थिति में गोवंश के छोटे बच्चे बारिश में बाहर भीगते हुए नहीं मिलने चाहिए। भविष्य में ऐसी लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने गौशाला में बीमार और चोटिल गोवंशों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सकों एवं कर्मचारियों से सभी घायल और बीमार गोवंशों का तत्काल समुचित इलाज सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कान्हा गौशाला में कुल 322 गोवंश संरक्षित हैं। जिलाधिकारी ने भूसा, हरा चारा और पेयजल की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि चारे और पानी की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि निराश्रित गोवंशों की सुरक्षा, संरक्षण और खानपान की व्यवस्था शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गोवंशों के साथ संवेदनात्मक व्यवहार करने और उनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि गौशाला की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी। भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की सीधी जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

 

PCT News | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!