जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत
बैरक के सामने टहलते समय अचानक जमीन पर गिरा कैदी, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत
बैरक के सामने टहलते समय अचानक जमीन पर गिरा कैदी, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
फिरोजाबाद। जिला कारागार में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। कैदी बैरक के सामने टहल रहा था, इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा।
मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के करीमगंज निवासी हाजी वसीउद्दीन के रूप में हुई है। वह अपने छोटे भाई समीउद्दीन के साथ हत्या के मामले में जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब सात बजे हाजी वसीउद्दीन बैरक के सामने टहल रहा था। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कैदी की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
PCT News




