Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: शिकोहाबाद पुलिस ने 315 बोर के दो जिंदा कारतूसों के साथ शातिर अभियुक्त को दबोचा

नौशहरा रोड स्थित असुआ मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

फिरोजाबाद: शिकोहाबाद पुलिस ने 315 बोर के दो जिंदा कारतूसों के साथ शातिर अभियुक्त को दबोचा

 

नौशहरा रोड स्थित असुआ मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

 

फिरोजाबाद, 03 सितंबर 2026। थाना शिकोहाबाद पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने नौशहरा रोड पर असुआ मोड़ के पास घेराबंदी कर अभियुक्त सारिक पुत्र नौशाद अहमद, निवासी मोहम्मदमाह पक्का तालाब, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया।

 

आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

 

अभियुक्त के कब्जे से बरामद दो जिंदा कारतूसों के संबंध में थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0सं0 687/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त सारिक के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2017 का धारा 392 भादवि, धारा 41/102 सीआरपीसी व 411 भादवि तथा धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

 

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, उपनिरीक्षक आदेश कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार तथा कांस्टेबल मुकुल, थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद शामिल रहे।

 

PCT News | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!