Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

मैक्स ने ऑटो में मारी टक्कर, छह लोग घायल; एक की हालत गंभीर

सिकरारी पुलिया के पास तेज रफ्तार मैक्स ने पीछे से मारी टक्कर, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

मैक्स ने ऑटो में मारी टक्कर, छह लोग घायल; एक की हालत गंभीर

Oplus_16908288

 

सिकरारी पुलिया के पास तेज रफ्तार मैक्स ने पीछे से मारी टक्कर, पुलिस ने घायलों को अस्पताल

Oplus_16908288

पहुंचाया

 

फिरोजाबाद। जनपद के थाना पचोखरा क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में ऑटो सवार छह लोग घायल हो गए। हादसा सिकरारी पुलिया के पास उस समय हुआ, जब पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार महिलाएं और दो पुरुष घायल हुए हैं, जिनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी घायल देवखेड़ा से टूंडला की ओर ऑटो से जा रहे थे। जैसे ही ऑटो सिकरारी पुलिया के पास पहुंचा, पीछे से आ रही मैक्स ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पचोखरा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

 

पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि अन्य घायलों का भी इलाज कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!