Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: अरांव पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, दो तमंचे और कारतूस बरामद

लूट के मुकदमे में वांछित थे दोनों आरोपी, पुलिस ने 1,930 रुपये नकद भी किए बरामद

फिरोजाबाद: अरांव पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, दो तमंचे और कारतूस बरामद

 

लूट के मुकदमे में वांछित थे दोनों आरोपी, पुलिस ने 1,930 रुपये नकद भी किए बरामद

 

फिरोजाबाद, 3 सितंबर 2026।

अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अरांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लूट से संबंधित मुकदमे में शामिल थे।

 

पुलिस टीम ने रणजीत पुत्र गजवीर सिंह और लालू पुत्र गजवीर सिंह, निवासी नसूरपुर सजैती थाना जसराना, को अरांव पेट्रोल पंप के पास टोडरपुर-बोथरी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।

 

दो तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद

 

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और 1,930 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना अरांव में आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

 

दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास

 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रणजीत के खिलाफ फिरोजाबाद और इटावा जनपद के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी लालू के खिलाफ भी लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

 

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक ऋषि कुमार, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, मो. नफीस, दुशासन सिंह समेत हेड कांस्टेबल बाबू जालिम सिंह, हेड कांस्टेबल मो. आफताब और कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल रहे।

 

PCT News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!