फिरोजाबाद में मूसलाधार बारिश से मकान की छत और दीवार धराशायी, मलबे में दबकर मकान मालिक घायल
डंडियामई गांव में हादसे के बाद ग्रामीणों ने शुरू किया राहत-बचाव कार्य, मौके पर मची अफरा-तफरी

फिरोजाबाद में मूसलाधार बारिश से मकान की छत और दीवार धराशायी, मलबे में दबकर मकान मालिक घायल
डंडियामई गांव में हादसे के बाद ग्रामीणों ने शुरू किया राहत-बचाव कार्य, मौके पर मची अफरा-तफरी

फिरोजाबाद। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के डंडियामई गांव में बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते एक मकान की छत और दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।
हादसे के दौरान मकान मालिक मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबे घायल को बाहर निकाला।
हादसे की सूचना संबंधित अधिकारियों को भी दी गई है। फिलहाल मौके पर राहत-बचाव का कार्य जारी है। लगातार बारिश के कारण ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

स्थान: डंडियामई गांव, थाना शिकोहाबाद, फिरोजाबाद
PCT News | फिरोजाबाद