Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

रामगढ़ पुलिस ने नष्ट कराई जब्त अवैध शराब और जुआ सामग्री

116 आबकारी मामलों में 2,071 लीटर देशी शराब समेत 120 कैन बीयर का कराया विनष्टीकरण

फिरोजाबाद | 3 सितंबर 2026

 

रामगढ़ पुलिस ने नष्ट कराई जब्त अवैध शराब और जुआ सामग्री

116 आबकारी मामलों में 2,071 लीटर देशी शराब समेत 120 कैन बीयर का कराया विनष्टीकरण

फिरोजाबाद। माल निस्तारण अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस ने पुराने मुकदमों में जब्त अवैध शराब और जुआ सामग्री का न्यायालय के आदेश के अनुसार नियमानुसार निस्तारण कराया।

 

पुलिस के अनुसार आबकारी अधिनियम से संबंधित 116 अभियोगों में बरामद कुल 2,071 लीटर देशी शराब, 120 कैन बीयर और 35 लीटर कच्ची अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 17 हजार 485 रुपये बताई गई है।

 

वहीं, जुआ अधिनियम से संबंधित 229 मामलों में जब्त जुआ सामग्री का भी नियमानुसार निस्तारण किया गया। इन मामलों से संबंधित करीब 1 लाख 99 हजार 585 रुपये की धनराशि राजकीय कोष में जमा कराने के लिए एकत्रित की गई, जबकि शेष सामग्री को नियमानुसार नष्ट किया गया।

 

यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के तहत सिटी मजिस्ट्रेट विनोद पांडेय और सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह सहित पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुराने मुकदमों में जब्त माल के निस्तारण की कार्रवाई आगे भी नियमानुसार जारी रहेगी।

 

PCT News | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!