Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

सुहाग नगर चौराहे पर शराब के नशे में युवक की दबंगई, महिला सवारी से अभद्रता और मारपीट का आरोप

टिर्री में बैठी महिला और उसके साथ मौजूद युवक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी

सुहाग नगर चौराहे पर शराब के नशे में युवक की दबंगई, महिला सवारी से अभद्रता और मारपीट का आरोप

Oplus_16908288

टिर्री में बैठी महिला और उसके साथ मौजूद युवक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर चौराहे पर शराब के नशे में एक युवक द्वारा दबंगई करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने टिर्री में बैठी महिला सवारी के साथ अभद्रता की और उसके साथ मौजूद युवक से मारपीट कर दी।

 

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा हुआ। इसी बीच किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम और संबंधित लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

 

अब देखना होगा कि जांच के बाद पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!