Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

परिवार संतृप्तिकरण और लखपति दीदी योजना की डीएम ने की समीक्षा, खराब प्रगति पर चार विकास खंडों के अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

शिकोहाबाद, नारखी, एका और टूंडला में खराब प्रगति पर जताई नाराजगी, योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

परिवार संतृप्तिकरण और लखपति दीदी योजना की डीएम ने की समीक्षा, खराब प्रगति पर चार विकास खंडों के अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

शिकोहाबाद, नारखी, एका और टूंडला में खराब प्रगति पर जताई नाराजगी, योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

 

फिरोजाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवार संतृप्तिकरण, समूह गठन, लखपति दीदी चिन्हांकन, आजीविका रजिस्टर फीडिंग, रिवॉल्विंग फंड एवं सामुदायिक निवेश निधि के व्यय, बैंक क्रेडिट लिंकेज तथा मॉडल प्रेरणा कैंटीन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान परिवार संतृप्तिकरण एवं समूह गठन में खराब प्रगति पाए जाने पर विकास खंड शिकोहाबाद, नारखी, एका एवं टूंडला के सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।

 

जिलाधिकारी ने अन्य सभी विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों (ग्राम्य विकास) एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधकों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के विभिन्न कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही न बरतने और निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने पर जोर दिया।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, उपायुक्त स्वतः रोजगार तुलिका श्रीवास्तव, जिला मिशन प्रबंधक महेश कुमार तलवानी सहित समस्त खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!