Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
धर्मयूपीराज्यलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 122 जोड़ों का विवाह, 110 हिंदू और 12 मुस्लिम जोड़े शामिल

विधायक और जिलाधिकारी ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 122 जोड़ों का विवाह, 110 हिंदू और 12 मुस्लिम जोड़े शामिल

विधायक और जिलाधिकारी ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

फिरोजाबाद, 25 अगस्त। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत टूंडला के पीपल चौकी चुल्हावली रोड स्थित लक्ष्मी फार्म हाउस में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान 122 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ, जिसमें 110 हिंदू और 12 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सामान्य परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। योजना के माध्यम से बेटियों के विवाह को लेकर अभिभावकों की आर्थिक चिंता कम हुई है।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ 3 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले पात्र परिवारों को दिया जा सकता है। साथ ही नववधू के सुरक्षित भविष्य के लिए निर्धारित धनराशि उनके खाते में भेजी जाती है। जिलाधिकारी ने पात्र एवं वंचित परिवारों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

 

विधायक प्रेमपाल धनगर ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से सामान्य परिवारों की बेटियों के विवाह की चिंता दूर हुई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न धर्मों और जातियों के जोड़ों का एक साथ विवाह कराया जाना सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास है।

— जिला सूचना अधिकारी, फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!