बारावफात पर्व को लेकर फिरोजाबाद में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
जिलाधिकारी और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में किया पैदल गश्त, आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बारावफात पर्व को लेकर फिरोजाबाद में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

जिलाधिकारी और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में किया पैदल गश्त, आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
फिरोजाबाद, 25 अगस्त 2026। आगामी बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए फिरोजाबाद पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंगलवार को जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद ने भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गश्त के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख क्षेत्रों का भ्रमण किया और आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल डायल-112 या संबंधित थाने पर सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

फिरोजाबाद पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी भ्रामक या असत्य खबर को शेयर न करें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।
पुलिस एवं प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाएगी।

Pink City Times | PCT News




