Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

विजयपुरा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में विजयपुरा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की पहचान 42 वर्षीय ममता पत्नी लटूरी सिंह, निवासी विजयपुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ममता शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Pink City Times | PCT News

स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!