मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की निःशुल्क कोचिंग का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
नारायण डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद में विद्यार्थियों से किया संवाद, डिजिटल बोर्ड व अध्ययन सामग्री की व्यवस्थाएं परखीं

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की निःशुल्क कोचिंग का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

नारायण डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद में विद्यार्थियों से किया संवाद, डिजिटल बोर्ड व अध्ययन सामग्री की व्यवस्थाएं परखीं
फिरोजाबाद/21 अगस्त। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने नारायण डिग्री कॉलेज, शिकोहाबाद में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित निःशुल्क कोचिंग सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोचिंग सेंटर की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, बुनियादी सुविधाओं और अध्ययन के वातावरण का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्यों और कैरियर विकल्पों के बारे में जानकारी ली तथा सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के भटकाव से बचते हुए पढ़ाई और कैरियर पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने डिजिटल बोर्ड, अध्ययन सामग्री तथा विषयवार पाठ्यक्रम की प्रगति का भी निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन एवं अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद भी मौजूद रहे।
— जिला सूचना अधिकारी, फिरोजाबाद




