क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

टूण्डला पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

टूण्डला पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

 

फिरोजाबाद। अवैध असलहा रखने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टूण्डला पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ है।

 

पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त 2026 को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुराने बायपास जरौली कलां कट के पास से अभियुक्त मंगल पुत्र वीरेन्द्र, निवासी न्यू ओझा नगर, झील की पुलिया के पास, थाना उत्तर, जनपद फिरोजाबाद, उम्र करीब 41 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध थाना टूण्डला में मु0अ0सं0 387/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

बरामदगी

 

– 01 तमंचा, 315 बोर

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

 

– प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, थाना टूण्डला

– उपनिरीक्षक अंकित कुमार

– उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार

– कांस्टेबल 1565 भूरी सिंह

– कांस्टेबल 554 गौरव कुमार

 

स्रोत: थाना टूण्डला पुलिस, जनपद फिरोजाबाद

 

Pink City Times | PCT News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!