Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

कांवड़ मार्ग पर SSP आदित्य लांग्हे का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए विशेष निर्देश

जसराना और शिकोहाबाद क्षेत्र में एटा-शिकोहाबाद कांवड़ मार्ग का लिया जायजा, यातायात, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

फिरोजाबाद। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे ने रविवार, 16 अगस्त 2026 को थाना जसराना एवं थाना शिकोहाबाद क्षेत्रांतर्गत एटा-शिकोहाबाद कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा कांवड़ियों के सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए किए गए प्रबंधों की भी समीक्षा की।

एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति और सतर्कता की जांच करते हुए सभी को पूरी मुस्तैदी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

फिरोजाबाद पुलिस की ओर से कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है।

Pink City Times | PCT News

जनता की आवाज, खबरों के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!