क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

दहेज हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

दहेज हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को उनके गांव शंकरपुर स्थित मकान से मुखबिर की सूचना पर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में बसई मोहम्मदपुर पुलिस टीम को आरोपियों के बारे में सूचना मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 102/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त छोटेलाल पुत्र प्रताप सिंह और सीमा पत्नी छोटेलाल, निवासी शंकरपुर, थाना बसई मोहम्मदपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 80/85/115(2)/351(2)/352 बीएनएस तथा धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

छोटेलाल पुत्र प्रताप सिंह, निवासी शंकरपुर, थाना बसई मोहम्मदपुर, फिरोजाबाद।

सीमा पत्नी छोटेलाल, निवासी शंकरपुर, थाना बसई मोहम्मदपुर, फिरोजाबाद।

इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी

गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध संतोष सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक चौधरी, रिजर्व कांस्टेबल पवन कुमार और महिला हेड कांस्टेबल कल्पना बघेल शामिल रहीं।

PCT News Digital | फिरोजाबाद

खबर वही, जो सच के करीब हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!