फिरोजाबाद में 13 अगस्त को होगा ‘बीबीजी रामजी पंच सम्मेलन’, जुटेंगे स्थानीय जनप्रतिनिधि
पालीवाल हॉल में शाम 4 बजे आयोजित होगा सम्मेलन, पंचायत प्रतिनिधियों को मनरेगा एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की दी जाएगी विस्तृत जानकारी

फिरोजाबाद में 13 अगस्त को होगा ‘बीबीजी रामजी पंच सम्मेलन’, जुटेंगे स्थानीय जनप्रतिनिधि
पालीवाल हॉल में शाम 4 बजे आयोजित होगा सम्मेलन, पंचायत प्रतिनिधियों को मनरेगा एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की दी जाएगी विस्तृत जानकारी
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर मनरेगा (बीबीजी रामजी योजना) की समीक्षा और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 13 अगस्त को जनपद स्तरीय ‘बीबीजी रामजी पंच सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन पालीवाल हॉल में शाम 4 बजे से होगा।
सम्मेलन में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था से जुड़े प्रधानों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाओं की सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पात्र लोगों तक पहुंच सके।
डीसी नरेगा तूलिका श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मेलन में बीबीजी रामजी योजना और संबंधित ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार पर चर्चा की जाएगी। जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों के नागरिकों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन के माध्यम से योजनाओं को पारदर्शी तरीके से आमजन तक पहुंचाने और ग्रामीण विकास के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से पूरा करने पर जोर रहेगा।
स्थान: पालीवाल हॉल, फिरोजाबाद
समय: 13 अगस्त, शाम 4 बजे
PCT News Digital




