Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

जिला कारागार निरीक्षण के साथ कर्मचारियों के लिए तनाव प्रबंधन कार्यक्रम

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री योगेश शिवा ने जेल में बंदियों की विधिक सहायता और सुविधाओं का लिया जायजा, कर्मचारियों को ध्यान व सकारात्मक सोच से तनाव कम करने के दिए टिप्स

जिला कारागार निरीक्षण के साथ कर्मचारियों के लिए तनाव प्रबंधन कार्यक्रम

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री योगेश शिवा ने जेल में बंदियों की विधिक सहायता और सुविधाओं का लिया जायजा, कर्मचारियों को ध्यान व सकारात्मक सोच से तनाव कम करने के दिए टिप्स

 

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद की सचिव सुश्री योगेश शिवा द्वारा जिला कारागार, फिरोजाबाद का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क विधिक सहायता, लंबित वादों की स्थिति, विधिक अधिकारों और कारागार की मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

 

सचिव ने बंदियों से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी समस्याओं एवं विधिक आवश्यकताओं को जाना तथा पात्र बंदियों को समयबद्ध और प्रभावी विधिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही NALSA एवं UPSLSA की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र बंदी तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

 

इसी क्रम में जनपद न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से “Stress Management & Meditation Program” का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में सुश्री योगेश शिवा ने तनाव के कारणों और उसके मानसिक एवं शारीरिक प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए ध्यान, श्वास-प्रश्वास अभ्यास और सकारात्मक सोच के माध्यम से तनाव नियंत्रित करने के उपाय बताए। उन्होंने कर्मचारियों को स्वयं ध्यान का अभ्यास भी कराया और नियमित रूप से योग एवं ध्यान को दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

 

उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ और तनावमुक्त कर्मचारी किसी भी संस्थान की कार्यकुशलता की महत्वपूर्ण शक्ति होते हैं। नियमित ध्यान से मानसिक शांति के साथ एकाग्रता, निर्णय क्षमता और कार्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है।

 

कार्यक्रम में जनपद न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्याय तक समान एवं प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के साथ न्यायिक व्यवस्था से जुड़े कार्मिकों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता के संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

PCT News Digital

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!