Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: बिजली के खंभे से टकराई कार में लगी भीषण आग, पति-पत्नी व बेटे ने कूदकर बचाई जान

इटावा से दिल्ली जा रहा था परिवार, कार संख्या UP 75 X 6590 पूरी तरह जलकर खाक; फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

फिरोजाबाद: बिजली के खंभे से टकराई कार में लगी भीषण आग, पति-पत्नी व बेटे ने कूदकर बचाई जान

Oplus_16908288

इटावा से दिल्ली जा रहा था परिवार, कार संख्या UP 75 X 6590 पूरी तरह जलकर खाक; फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

Oplus_16908288

 

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एटा रोड स्थित जानकी महल के पास देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इटावा से दिल्ली जा रही कार संख्या UP 75 X 6590 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद बिजली का तार टूटकर कार पर गिर गया, जिससे कार में भीषण आग लग गई।
कार में सवार पति, पत्नी और उनका बेटा समय रहते वाहन से बाहर निकल आए, जिससे तीनों की जान बच गई। कुछ ही देर में कार आग की लपटों से घिर गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
कार चालक ने बताया कि वह इटावा के पक्के बाग, अर्जुन नगर का निवासी है। उसके अनुसार, सामने चल रहे एक वाहन ने अचानक कट मार दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर फिसल गई और बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर के कारण बिजली का तार टूटकर कार पर गिर गया और आग लग गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एटा रोड स्थित जानकी महल के पास देर रात हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!