अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
फिरोजाबाद। जनपद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में नए बाईपास स्थित शांति पुल के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान शिवम और रश्मि, निवासी इंदिरा नगर, थाना उत्तर के रूप में हुई है। दोनों किसी कार्य से बाइक पर जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि शिवम और रश्मि अपने माता-पिता की इकलौती संतानें थे। एक ही हादसे में दोनों बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।