Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइम

दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त अमन गिरफ्तार, नारखी पुलिस की कार्रवाई

फिरोजाबाद

दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त अमन गिरफ्तार, नारखी पुलिस की कार्रवाई
फिरोजाबाद:

जनपद फिरोजाबाद के थाना नारखी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त अमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर महिला संबंधित अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना नारखी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 151/2026 धारा 64(2)k, 333, 351(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त अमन पुत्र स्व. चन्द्रप्रकाश उर्फ वीरेन्द्र सिंह निवासी गढ़ी छत्रपति कांशीराम कॉलोनी थाना नारखी को बैंदी की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
थानाध्यक्ष राकेश कुमार, उपनिरीक्षक बनवारीलाल, आरक्षी अनुज राघव और आरक्षी निशांत कुमार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!