Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: बंदरों के आतंक से सहमा बासठ इलाका, गोद से झपटकर मासूम को गिराया, आगरा रेफर

घटना के बाद लोगों ने लगाया सड़क जाम, प्रशासन हरकत में आया; बंदरों को पकड़ने वाली टीम ने शुरू किया अभियान

फिरोजाबाद: बंदरों के आतंक से सहमा बासठ इलाका, गोद से झपटकर मासूम को गिराया, आगरा रेफर

Oplus_16908288

घटना के बाद लोगों ने लगाया सड़क जाम, प्रशासन हरकत में आया; बंदरों को पकड़ने वाली टीम ने शुरू किया अभियान

Oplus_16908288

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के बासठ (62 फुटा) इलाके में बंदरों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। एक मासूम बच्चे पर बंदर के अचानक झपट्टा मारने से वह गोद से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।

Oplus_16908288

परिजनों के अनुसार, एक व्यक्ति अपनी गोद में मासूम बच्चे को खिला रहा था। इसी दौरान अचानक एक बंदर ने बच्चे पर हमला कर दिया। बंदर के झपट्टा मारते ही बच्चा गोद से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया।
घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने बासठ इलाके में सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी, थाना दक्षिण पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
स्थानीय निवासी नीलम देवी ने बताया कि इलाके में लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। आए दिन बंदरों के हमलों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घायल हो रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने प्रशासन से बंदरों के आतंक से स्थायी राहत दिलाने की मांग की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। बंदरों को पकड़ने वाली टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि बंदरों के आतंक से राहत दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!