नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, अरांव पुलिस ने मैनपुरी से दबोचा

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, अरांव पुलिस ने मैनपुरी से दबोचा
पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा, मुखबिर की सूचना पर पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई।
फिरोजाबाद। जनपद फिरोजाबाद की थाना अरांव पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम चौरासी से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना अरांव पुलिस, सर्विलांस टीम और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने वांछित अभियुक्त रवि कुमार उर्फ रवि चौहान पुत्र सत्यपाल सिंह, निवासी ग्राम चौरासी, थाना दन्नाहार, जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी थाना अरांव में दर्ज मुकदमा संख्या 129/25 में वांछित चल रहा था। इस मामले में उसके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ ¾ पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा आरोपी पर थाना दन्नाहार, जनपद मैनपुरी में भी एक अन्य आपराधिक मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
संयुक्त टीम की कार्रवाई
इस गिरफ्तारी में थाना अरांव पुलिस, सर्विलांस टीम और एसओजी की संयुक्त टीम शामिल रही। अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक ऋषि कुमार ने किया, जबकि सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सहित पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।




