Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

तमंचा, चोरी का मोबाइल और नकदी के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार, 20 मुकदमों का निकला हिस्ट्रीशीटर

सिरसागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आगरा निवासी आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दबोचा

तमंचा, चोरी का मोबाइल और नकदी के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार, 20 मुकदमों का निकला हिस्ट्रीशीटर

सिरसागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आगरा निवासी आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दबोचा

फिरोजाबाद। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरसागंज पुलिस ने एक शातिर बदमाश को अवैध तमंचा, चोरी के मोबाइल और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर चोरी, अवैध हथियार, आबकारी, एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के पर्यवेक्षण में थाना सिरसागंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जायमई नगर पुल से सिरसागंज की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन उर्फ घोड़ा पुत्र मुन्नालाल निवासी विष्णुपुरा, थाना बाह पूर्वी, जनपद आगरा के रूप में हुई है।

बरामदगी

एक अवैध तमंचा (.315 बोर)

एक जिंदा कारतूस (.315 बोर)

एक चोरी का वीवो मोबाइल फोन

₹1,010 नकद

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिरसागंज में धारा 317(2), 317(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

20 मुकदमों का है लंबा आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ आगरा, फिरोजाबाद और इटावा जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, अवैध हथियार, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 20 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और अन्य गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!