Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: टूण्डला पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद: टूण्डला पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। जनपद में अवैध असलाह रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टूण्डला पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम बसई की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर, बसई पुलिया से पहले नवनिर्मित कॉलोनी के पास से वीरेन्द्र उर्फ ठाकुर उर्फ संजू उर्फ राकेश पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ श्रीराम, निवासी झलकारी नगर नई आबादी ककरऊ कोठी, थाना उत्तर, फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा तथा एक 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना टूण्डला में मु0अ0सं0 311/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसका आपराधिक इतिहास सामने आया है।

बरामदगी

एक अवैध तमंचा (315 बोर)

एक जिंदा कारतूस (315 बोर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!