महिला संबंधी अपराध में वांछित आरोपी गिरफ्तार, थाना दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सुहागनगर चौराहे से दबोचा गया 32 वर्षीय मुकेश, महिला उत्पीड़न के मामले में चल रहा था फरार

महिला संबंधी अपराध में वांछित आरोपी गिरफ्तार, थाना दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सुहागनगर चौराहे से दबोचा गया 32 वर्षीय मुकेश, महिला उत्पीड़न के मामले में चल रहा था फरार
फिरोजाबाद। महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए महिला संबंधी अपराध में वांछित चल रहे आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने शनिवार को सुहागनगर चौराहे से आरोपी मुकेश पुत्र सुभाषचंद्र निवासी 2/366 सुहागनगर, थाना दक्षिण, जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना दक्षिण में दर्ज मुकदमा संख्या 615/2026 धारा 69/352 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही थी और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ थाना दक्षिण में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मुकदमा संख्या 597/2026 धारा 351(2)/352 बीएनएस, मुकदमा संख्या 258/2026 धारा 74/333/115(2)/352/351(2) बीएनएस तथा मुकदमा संख्या 615/2026 धारा 69/352 बीएनएस शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक योगेश कुमार, कांस्टेबल कुलदीप सिंह एवं कांस्टेबल गजेंद्र सिंह शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला संबंधी अपराधों में वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।




