Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

पेड़ सुरक्षित रहेंगे, तभी हम सुरक्षित रह पाएंगे’ : सरिता दीदी

विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ने किया वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पेड़ सुरक्षित रहेंगे, तभी हम सुरक्षित रह पाएंगे’ : सरिता दीदी

विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ने किया वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

फिरोजाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा रैपुरा रोड स्थित सिल्वर सिटी कॉलोनी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माउंट आबू मुख्यालय से आए अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान परिसर में नींबू, शीशम, गुड़हल, नीम, बेल सहित विभिन्न औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

सिल्वर सिटी सेंटर की संचालिका सरिता दीदी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और मानव अस्तित्व की रक्षा के लिए एक अनिवार्य कदम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रकृति के संरक्षण की जिम्मेदारी समाज के प्रत्येक व्यक्ति की है।

माउंट आबू से पधारे अजय भाई ने पौधों की देखभाल और संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें जीवित रखना और निरंतर देखभाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “जब पेड़ सुरक्षित रहेंगे, तभी हमारा और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह पाएगा।”

मुख्य अतिथि कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल ने कहा कि पेड़ प्रकृति का मानव जाति को मिला सबसे सुंदर और उपयोगी उपहार हैं। उन्होंने बताया कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण, भूमि की उर्वरता बढ़ाने और अनेक जीव-जंतुओं को आश्रय प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर सीए राकेश गोयल, शिव कुमार कुशवाहा, मीनू अरोरा, अंजना दीदी, खुशी बहन, ओमलता बहन, सपना बहन, अविनाश तथा पूनम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!