Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

परिवार परामर्श केंद्र ने बचाए टूटते रिश्ते, कई दंपत्तियों में हुई सुलह

मैनपुरी महिला थाने में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में 26 मामलों की सुनवाई, आपसी समझौते के बाद एक दंपत्ति की कराई गई विदाई

परिवार परामर्श केंद्र ने बचाए टूटते रिश्ते, कई दंपत्तियों में हुई सुलह

Oplus_16908288

मैनपुरी महिला थाने में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में 26 मामलों की सुनवाई, आपसी समझौते के बाद एक दंपत्ति की कराई गई विदाई

Oplus_16908288

मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साह के निर्देश पर महिला थाना मैनपुरी में प्रत्येक शुक्रवार की भांति परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। केंद्र में पति-पत्नी और उनके परिवारों के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत और समझाइश के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया गया।

परिवार परामर्श केंद्र में शुक्रवार को कुल 26 फाइलों पर सुनवाई की गई, जबकि दो पुराने मामलों में फॉलोअप भी लिया गया। केंद्र के सदस्यों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर मतभेदों को दूर करने का प्रयास किया और कई मामलों में पति-पत्नी को आपसी सहमति से साथ रहने के लिए प्रेरित किया।

केंद्र के सदस्यों की मेहनत और समझाइश का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। एक दंपत्ति के बीच सुलह होने पर उनकी विदाई भी कराई गई। इस दौरान दोनों परिवारों के सदस्यों ने भी समझौते का स्वागत किया।

परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य मुज़लिम मिर्जा ने बताया कि केंद्र का मुख्य उद्देश्य टूटते परिवारों को जोड़ना, वैवाहिक विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करना तथा परिवारों में खुशहाली और सौहार्द बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि हर शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस केंद्र के माध्यम से कई परिवारों को नई शुरुआत का अवसर मिलता है।

महिला थाने में आयोजित इस पहल को लेकर लोगों में सकारात्मक संदेश जा रहा है और पारिवारिक विवादों के समाधान में परिवार परामर्श केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

रिपोर्ट : मोहित गुप्ता, संपादक, मैनपुरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!