Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फ़िरोज़ाबाद में मनाया गया वर्ल्ड इमरजेंसी मेडिसिन डे

ट्रामा सेंटर में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, इमरजेंसी सेवाओं के महत्व पर दिया गया जोर

फ़िरोज़ाबाद में मनाया गया वर्ल्ड इमरजेंसी मेडिसिन डे

ट्रामा सेंटर में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, इमरजेंसी सेवाओं के महत्व पर दिया गया जोर

फ़िरोज़ाबाद के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर इमरजेंसी विभाग में वर्ल्ड इमरजेंसी मेडिसिन डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और फार्मासिस्टों ने आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में इमरजेंसी विभाग से जुड़े डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं गंभीर परिस्थितियों में मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। हृदय गति रुकना, स्ट्रोक, गंभीर सड़क हादसे और अत्यधिक रक्तस्राव जैसी स्थितियों में समय पर उपचार मिलना बेहद जरूरी होता है।

इस मौके पर डॉक्टर सुमित दहिया ने कहा कि पहले इमरजेंसी विभाग को अलग स्पेशलिटी के रूप में ज्यादा पहचान नहीं मिलती थी, लेकिन अब सरकार द्वारा इसे स्वास्थ्य सेवाओं की एक महत्वपूर्ण शाखा के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी विभाग में आने वाले गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार देना प्राथमिक जिम्मेदारी होती है।

उन्होंने बताया कि मरीज की प्रारंभिक स्थिति को नियंत्रित करने के बाद आवश्यकता के अनुसार उसे संबंधित वार्ड या विशेषज्ञ विभाग में रेफर किया जाता है, जहां आगे का उपचार जारी रहता है।

डॉ. सुमित दहिया ने कही यह बात

डॉ. सुमित दहिया ने कहा,

“आज 27 मई को वर्ल्ड इमरजेंसी मेडिसिन डे मनाया जाता है। इमरजेंसी विभाग अब एक स्पेशलाइज्ड हेल्थ ब्रांच के रूप में स्थापित हो चुका है। यहां आने वाले गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार देना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी होती है, जिससे समय रहते उनकी जान बचाई जा सके।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!