Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

दबंगों की दबंगई से दहशत, घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप

महिला को दीं भद्दी गालियां, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दबंगों की दबंगई से दहशत, घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप

महिला को दीं भद्दी गालियां, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

फिरोजाबाद। जनपद में दबंगों की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है। योगी सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावों के बीच एक बार फिर महिला उत्पीड़न का मामला सामने आया है। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के जफ़राबाद गांव में दबंगों द्वारा घर में घुसकर महिला के साथ अभद्रता और मारपीट किए जाने का आरोप लगा है।

बताया जा रहा है कि दबंगों ने महिला को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

फिलहाल थाना मक्खनपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!