फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मिली राहत 682 किसानों को 1 करोड़ 91 लाख से अधिक का मुआवजा
विकास भवन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किसानों को किया जागरूक आगामी खरीफ सीजन के लिए बीमा कराने की अपील

फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मिली राहत 682 किसानों को 1 करोड़ 91 लाख से अधिक का मुआवजा
विकास भवन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किसानों को किया जागरूक आगामी खरीफ सीजन के लिए बीमा कराने की अपील
खबर
फिरोजाबाद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित फसलों की क्षतिपूर्ति वितरण समारोह का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि फसल बीमा योजना प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान में किसानों के लिए सुरक्षा कवच का काम करती है और सभी किसानों को अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराना चाहिए।
उप कृषि निदेशक सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रबी सीजन में जनपद के 12804 किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया था जिसमें से 682 किसानों को कुल 1 करोड़ 91 लाख 26 हजार 408 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वितरित की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी खरीफ सीजन के लिए धान बाजरा और मक्का फसलें अधिसूचित हैं और किसान अपनी फसल का बीमा बैंक जनसेवा केंद्र और बीमा कंपनी के कार्यालय के माध्यम से करा सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने कहा कि किसानों को अपनी फसल में हुए नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 या क्रॉप इंश्योरेंस एप के माध्यम से देना अनिवार्य है ताकि समय पर क्षतिपूर्ति मिल सके।
कार्यक्रम में भूमि संरक्षण अधिकारी शैलेन्द्र कुमार प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक रमाकांत त्यागी जिला प्रबंधक एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी रवि प्रताप सिंह प्रभारी फसल बीमा योजना रूपेंद्र कुमार सोलंकी और प्रगतिशील किसान शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
लाभान्वित प्रमुख किसान और मुआवजा राशि
धीरज सिंह ग्राम पंचायत नारखी ताल्लुका को 144505 रुपये
लायक सिंह ग्राम पंचायत नवलपुर को 211995 रुपये
कुशलपाल सिंह ग्राम पंचायत राजपुर कोटला को 150398 रुपये
हरेन्द्र प्रताप सिंह ग्राम पंचायत दुगना को 52214 रुपये
अशर्फी लाल ग्राम पंचायत भेड़ी को 220482 रुपये
भवर सिंह ग्राम पंचायत नगला डूंगर को 154799 रुपये
गंगा प्रसाद ग्राम पंचायत जसस्थपुर को 45245 रुपये
दया किशन ग्राम पंचायत कंथरी को 158168 रुपये
प्राणवीर सिंह ग्राम पंचायत बहोरनपुर को 49459 रुपये
महेन्द्र सिंह ग्राम पंचायत नारखी धोकल को 68997 रुपये
लक्ष्मीकांत उपाध्याय ग्राम पंचायत बड़ा गांव को 44148 रुपये
देवेश पाल सिंह ग्राम पंचायत नारखी ताल्लुका को 91075 रुपये




