माटीकला उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में आवेदन शुरू
10 लाख तक की परियोजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित परंपरागत कारीगर और प्रशिक्षित शिल्पी उठा सकते हैं लाभ

माटीकला उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में आवेदन शुरू
10 लाख तक की परियोजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित परंपरागत कारीगर और प्रशिक्षित शिल्पी उठा सकते हैं लाभ
खबर
सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा माटीकला से निर्मित वस्तुओं को बढ़ावा देने और प्लास्टिक उत्पादों के प्रयोग को कम करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत माटीकला से संबंधित उद्योग स्थापित करने के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये तक की परियोजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
योजना के अंतर्गत माटीकला से जुड़े इच्छुक परंपरागत कारीगर एवं प्रशिक्षित शिल्पी अपने उद्योग की स्थापना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का उत्तर प्रदेश का निवासी होना, न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना तथा साक्षर होना अनिवार्य है। वहीं 5 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं के लिए कम से कम 8वीं पास होना आवश्यक रखा गया है।
योजना में उद्यमी को कुल परियोजना लागत का 5 प्रतिशत अंशदान देना होगा, जबकि पूंजीगत ऋण पर 25 प्रतिशत तक मार्जिन मनी अनुदान के रूप में दिया जाएगा। इससे कारीगरों को आर्थिक सहायता मिलने के साथ स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://upmatikalaboard.in� पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद उसकी हार्ड कॉपी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय सेक्टर 1 सुहाण नगर फिरोजाबाद में कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जमा करनी होगी।
यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी फिरोजाबाद द्वारा दी गई है।




