Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में 9 मई राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज, न्याय रथ को दिखाई गई हरी झंडी

जनजागरूकता के लिए प्रचार वाहन रवाना, अधिक से अधिक वाद निस्तारण के निर्देश

फिरोजाबाद में 9 मई राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज, न्याय रथ को दिखाई गई हरी झंडी

जनजागरूकता के लिए प्रचार वाहन रवाना, अधिक से अधिक वाद निस्तारण के निर्देश

फिरोजाबाद 04 मई

जनपद फिरोजाबाद में आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ बब्बू सारंग ने व्यापक जनजागरूकता के उद्देश्य से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन प्रचार वाहनों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का न्याय रथ, पुलिस विभाग के वाहन और जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन शामिल रहे। यह सभी वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेंगे।

इसके बाद जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सभी न्यायिक अधिकारियों को लोक अदालत के माध्यम से वादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराने के लिए प्रेरित किया गया।

अपराह्न एक बजे एक संयुक्त बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर नगर आयुक्त और बैंक प्रबंधकों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी विभागों को अपने स्तर पर अधिक से अधिक वादों के निस्तारण और व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी देव दत्त और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव योगेश शिवा भी उपस्थित रहीं। उन्होंने तैयारियों की प्रगति की जानकारी दी।

जनपद न्यायाधीश ने जनपद के सभी वादकारियों से अपील की है कि वे 9 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक संख्या में पहुंचकर अपने मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराएं और इस अवसर का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!