मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र की पहल से टूटते रिश्ते फिर जुड़ रहे
हर शुक्रवार महिला थाने में आयोजित केंद्र में 19 मामलों की सुनवाई कई दंपत्तियों में बनी आपसी सहमति

मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र की पहल से टूटते रिश्ते फिर जुड़ रहे
हर शुक्रवार महिला थाने में आयोजित केंद्र में 19 मामलों की सुनवाई कई दंपत्तियों में बनी आपसी सहमति
खबर
मैनपुरी से एक सकारात्मक और सराहनीय पहल सामने आई है जहां पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह के निर्देशन में महिला थाने में प्रत्येक शुक्रवार परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जाता है
इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य पति पत्नी के बीच बढ़ते विवादों को सुलझाना और टूटते हुए पारिवारिक रिश्तों को फिर से जोड़ना है जानकारी के अनुसार हाल ही में आयोजित सत्र में कुल 19 मामलों की सुनवाई की गई
अक्सर छोटी छोटी बातों से शुरू हुए विवाद बड़े झगड़ों का रूप ले लेते हैं और रिश्ते टूटने की कगार तक पहुंच जाते हैं ऐसे मामलों को परिवार परामर्श केंद्र भेजा जाता है जहां अनुभवी सदस्य दोनों पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनते हैं और आपसी संवाद के जरिए समाधान निकालने का प्रयास करते हैं
परामर्श केंद्र की निरंतर मेहनत का ही परिणाम है कि कई दंपत्तियों के बीच आपसी सहमति बनी और उन्हें समझा बुझाकर खुशी खुशी विदा किया गया जिससे परिवारों में फिर से खुशियां लौटती नजर आईं
बाइट मनोरमा चौहान
मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट




