
मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा तीन की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

मैनपुरी
मैनपुरी के देवी रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई हादसे में पति पत्नी और महिला के भाई की जान चली गई
बताया जा रहा है कि सभी मृतक फिरोजाबाद के ककरौआ क्षेत्र के निवासी थे और अपने ताऊ की गमी में शामिल होने के लिए मैनपुरी के ग्राम तावेपुर आ रहे थे तभी काली माता मंदिर के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
हादसे के बाद टक्कर मारने वाली कार चालक मौके से फरार हो गया पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी वाहन की तलाश में जुटी है
फिलहाल घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी की रिपोर्ट



